कराटे में विजेता खिलाड़ियों का स्वागत
फतेहाबाद | जिला कराटे एसोसिएशन फतेहाबाद की ओर से कराई गई तृतीय इंटर स्कूल कराटे प्रतियोगिता में आदर्श सीनियर सेकंडरी स्कूल की टीम ने बेहतर प्रदर्शन किया है। टीम का स्कूल में स्वागत व सम्मान किया गया। संचालक दर्शन मेहता व प्रिंसिपल अंजली मेहता ने खिलाड़ियों को सम्मानित किया। प्रधानाचार्य अंजली मेहता ने बताया कि इस प्रतियोगिता में जिले के 12 स्कूलों के विद्यार्थियों ने शिरकत की। जिसमें आदर्श सीनियर सेकंडरी स्कूल के तीन स्वर्ण, 15 रजत व 14 कांस्य पदक के साथ द्वितीय स्थान पर कब्जा किया। कराटे कोच बसंत सैनी ने बताया कि स्वर्ण पदक विजेता खिलाड़ियों का चयन 27 मई को भिवानी में होने वाली राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए किया गया।