पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • जागरूकता एवं मुफ्त पंजीकरण कार्यशाला आयोजित

जागरूकता एवं मुफ्त पंजीकरण कार्यशाला आयोजित

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
फतेहाबाद | जिला उद्योग केंद्र फतेहाबाद व क्वालिटी कांउसिल ऑफ इंडिया द्वारा जेड सर्टिफिकेशन स्कीम के लिए जीरो इफेक्ट के तहत मुफ्त पंजीकरण एवं जागरूकता कार्यशाला का आयोजन किया गया। इस दौरान क्वालिटी कांउसिल ऑफ इंडिया वाणिज्य मंत्रालय के सहायक निदेशक मनीष वशिष्ठ ने योजना की जानकारी दी। शिविर में 40 से अधिक उद्यमियों ने जेड स्कीम के तहत अपना पंजीकरण कराया है। उन्होंने बताया कि मिनिस्ट्री ऑफ एमएसएमई ने जेड सर्टिफिकेट स्कीम के अंतर्गत एमएसएमईएम को आर्थिक सहायता योजना को अधिसूचित किया है, ताकि ज्यादा से ज्यादा एमएमएमईएस इस योजना का लाभ उठा सकें। इस अवसर पर कार्यक्रम में जिला उद्योग केंद्र के उपनिदेशक गुरप्रताप सिंह, औद्योगिक विस्तार अधिकारी दिनेश कुमार, क्वालिटी कांउसिल ऑफ इंडिया नई दिल्ली के प्रोजेक्ट एसोसिएट रोहित वार्शने, इंडस्ट्रीयल एसोसिएशन के प्रधान नरेश सरदाना आदि उपस्थित थे।

खबरें और भी हैं...