पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • 4 माह पहले हुआ बाइक चोरी, पुलिस ने पकड़ा तो बोला उस दिन चोट लगी थी, नहीं चला गया ताे चुराया बाइक

4 माह पहले हुआ बाइक चोरी, पुलिस ने पकड़ा तो बोला उस दिन चोट लगी थी, नहीं चला गया ताे चुराया बाइक

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सिटी पुलिस ने 4 महीने पहले चोरी हुए बाइक के आरोपी का गिरफ्तार कर लिया। पकड़े गए आरोपी ने पूछताछ में बताया कि पांव में चोट लगी थी तो उसने बाइक चुरा लिया। पुलिस आज पकड़े गए युवकों को कोर्ट में पेश करेगी। पुलिस के अनुसार 4 महीने पहले एक रिसोर्ट के बाहर से शादी समारोह के दौरान बाइक चोरी हो गया था। मामले की शिकायत पुलिस को दी गई थी। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी। इस मामले में जांच करते हुए भट्टूकलां के गांव चुलीखुर्द के राजेंद्र को गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस को आरोपी बोला- मैं भी आया था शादी समारोह में

पुलिस ने जब पकड़े गए आरोपी से पूछताछ की तो उसने बताया कि उस दिन वह भी शादी में आया हुआ था। वह किसी दोस्त के साथ शादी में गया था। उसे शादी में ज्यादा शराब पी ली। इस दौरान उसके पांव में चोट लग गई। जब रिसोर्ट से घर की तरफ निकला तो उससे चला नहीं गया। इसके बाद मजबूर उसे बाइक वहां से चुराना पड़ा। सुबह जब उसे होश आया तो उसे पछतावा हुआ।

जानकार मैकेनिक के पास ठीक करने के लिए छोड़ा, लेने नहीं आया तो शक हुआ

जानकार मैकेनिक के पास ठीक करने के लिए छोड़ा, लेने नहीं आया तो शक हुआ

पुलिस के अनुसार बाइक चोरी करने के कुछ दिन बाद आरोपी ने बाइक फतेहाबाद के किसी जानकार मैकेनिक को दे दिया। उसे यह कहा कि उसके बाइक में जो कमी पेशी है वो ठीक कर दें। वह बाद में बाइक आकर ले जाएगा। मैकेनिक ने उसे ठीक कर रख दिया। जब वह नहीं आया तो उसे प्लाट में खड़ा कर दिया। तभी पुलिस को बाइक के बारे में सूचना मिली और बाइक को कब्जे में ले लिया। इसके बाद मैकेनिक ने उसे उक्त युवक के बारे में बताया। अब पुलिस ने बाइक चोरी के आरोपी युवक को पकड़ लिया। आज युवक को कोर्ट में पेश कर आगामी कार्रवाई की जाएगी।

खबरें और भी हैं...