पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • प्रिंसिपल बोलीं छुट्‌टी पर हूं, स्कूल में पहुंचकर जवाब दूंगी

प्रिंसिपल बोलीं-छुट्‌टी पर हूं, स्कूल में पहुंचकर जवाब दूंगी

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
गांव दरियापुर के राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय की प्रिंसिपल ने प्राइमरी स्कूल के टीचर के डेपुटेशन के आदेश करने को लेकर डीईईओ की ओर से जारी दो नोटिस पर भी कोई जवाब नहीं दिया है। इसके बाद जिला शिक्षा विभाग इस बारे में निदेशालय को पत्र लिखेगा। गांव दरियापुर के प्राइमरी स्कूल की हेड टीचर गुरमीत कौर ने डीडीओ सुनीता सिंगला को स्कूल के ही एक टीचर के खिलाफ शिकायत की थी। हेड टीचर ने आरोप लगाए थे कि वह टीचर उनके साथ ऐसा बर्ताव टीचर कर रहे हैं। इस शिकायत के आधार पर प्रिंसिपल सुनीता सिंगला, जिनके पास इस स्कूल की डीडीओ पावर है, ने टीचर का गांव ढाणी शेखा डेपुटेशन कर दिया।

डीडीओ सुनीता सिंगला ने शिकायत के आधार पर टीचर अनिल की डेपुटेशन कर दी। मामले की सूचना डीईईओ संगीता बिश्नोई को मिली तो उन्होंने प्रिंसिपल को आदेश जारी करते हुए डेपुटेशन रद्द करने के आदेश जारी कर दिए है, लेकिन आदेशों के बाद भी उन्होंने डीईईओ की नहीं मानी। टीचर के डेपुटेशन आदेश जारी रखे। उसके बाद डीईईओ ने प्रिंसिपल को इस कार्रवाई को लेकर नोटिस जारी किए। लेकिन दो नोटिस भेजने के बाद भी उनका कोई जवाब नहीं दिया गया है।

जिला कार्यालय कार्रवाई के लिए निदेशालय को लिखने की तैयारी में

डायरेक्टर को लिखेंगे : डीईओ

पहले रिमांइडर दिया जाएगा। अगर फिर भी कोई संतोषजनक जवाब नहीं मिला तो डायरेक्टर को लिखा जाएगा। फिर उच्च अधिकारी नियमानुसार डीडीओ के खिलाफ आगामी कार्रवाई कर सकते हैं। दयानंद सिहाग, डीईओ।

डीईईओ मेडम कार्यालय में नहीं मिली थी : प्रिंसिपल

मैं पहले डीईईओ मेडम से मिलने के लिए गई थी, लेकिन वह कार्यालय में नहीं थी। इसके बाद सोचा कि मामला शांत हो गया है। अब पिछले दो दिनों से छुट्टी पर हूं। स्कूल में जाने के बाद इस मामले में आगामी कार्रवाई करते हुए अपना जवाब दूंगी।\\\'\\\' -सुनीता सिंगला, प्रिंसिपल।

खबरें और भी हैं...