पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • जिला योजना समिति में 4 सदस्यों का निर्विरोध चुनाव संपन्न

जिला योजना समिति में 4 सदस्यों का निर्विरोध चुनाव संपन्न

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जिला योजना कमेटी में नगर परिषद व नगर पालिकाओं के चुने हुए पार्षदों में से चार सदस्यों का निर्विरोध चुनाव कर लिया गया है। नामांकन दाखिल करने की 14 मई तिथि निर्धारित की थी। कुल सात पार्षदों ने अपना नामांकन दाखिल किया था, जिसमें से तीन पार्षदों ने अपने नामांकन वापस ले लिए। उपायुक्त डॉ. हरदीप सिंह ने बताया कि फतेहाबाद नगर परिषद के वार्ड नंबर 17 से पार्षद अनिल कुमार गर्ग, टोहाना नगर परिषद से वार्ड 22 के पार्षद अजय कुमार, भूना नगर पालिका से वार्ड नंबर 4 की पार्षद मीना रानी और रतिया नगर पालिका से वार्ड 2 के पार्षद नरेश कुमार को जिला योजना समिति में निर्विरोध सदस्य चुना गया है। उन्होंने बताया इस समिति में जिला परिषद के 12 सदस्यों का चुनाव पहले ही सर्वसहमति से हो चुका है। अब इस समिति में जनप्रतिनिधियों के 16 सदस्य हो चुके हैं। समिति में चार सदस्य अधिकारीगण से लिए जाते हैं।

खबरें और भी हैं...