पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • सरकारी स्कूलों के लापरवाह शिक्षकों पर शिकंजा कसने के लिए शिक्षा विभाग ने नियुक्त किए प्रोग्राम अधिकारी

सरकारी स्कूलों के लापरवाह शिक्षकों पर शिकंजा कसने के लिए शिक्षा विभाग ने नियुक्त किए प्रोग्राम अधिकारी

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सरकारी स्कूलों के परिणाम को सुधारने के लिए शिक्षा विभाग ने एक और पहल की है। प्रशासनिक अधिकारियों के अलावा अब विभाग ने प्रोग्राम अधिकारी नियुक्त किए हैं। जो फिल्ड में रहकर सरकारी स्कूलों का निरीक्षण करेंगे और पढ़ाने में लापरवाही बरतने वाले टीचरों की रिपोर्ट शिक्षा निदेशालय को करेंगे।

सरकारी स्कूलों में मई के अंतिम सप्ताह में पहली से 12वीं तक स्कूल लेवल टेस्ट होंगे। टेस्ट अधिकतम 40 अंकों का होगा और समय सीमा एक घंटे की होगी। जबकि शिक्षा विभाग के तमाम प्रयासों के बावजूद भी सरकारी स्कूलों का परिणाम अच्छा नहीं आ रहा है। सरकार प्रदेश के हर ब्लॉक को समक्ष घोषित करना चाहती है। सक्षम ब्लॉक के बच्चों को मेधावी बच्चों की श्रेणी में रखा गया है। लेकिन फतेहाबाद जिले में अभी तक कोई भी ब्लॉक समक्ष घोषित नहीं हो पाया है। सरकारी स्कूलों के खराब रिजल्ट को लेकर खुद डीसी डाॅ. हरदीप सिंह भी हैरानी जता चुके है। डीसी ने आला अधिकारियों को आदेश दिए है कि वे खुद स्कूलों का निरीक्षण करें और खराब रिजल्ट के लिए जिम्मेवार टीचरों पर कार्रवाई करें। इसके अलावा अब शिक्षा विभाग ने सरकारी स्कूलों में लापरवाह टीचरों पर नकेल कसने के लिए सभी जिलोें में प्रोग्राम अधिकारी नियुक्त किए है। फतेहाबाद में डाॅ. उमेश गुप्ता को नियुक्त किया गया है। जो फिल्ड में रखकर सरकारी स्कूलों का निरीक्षण करेंगे और बेहतर परिणाम के लिए टीचरों को प्रेरित करेंगे। साथ ही खराब रिजल्ट देने वाले टीचरों की रिपोर्ट तैयार करेंगे। ये प्रोग्राम अधिकारी शिक्षा अधिकारियों का भी मार्गदर्शन करेंगे।

दूर होगा हेडमास्टरों का टोटा

हेड मास्टर की कमी से जूझ रहे सरकारी स्कूलों में जल्द ही नियुक्तियां होने वाली है। शिक्षा विभाग 31 दिसंबर 1989 से पहले लगे टीजीटी अध्यापकों की प्रमोशन करने की तैयारी में है। शिक्षा विभाग ने जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय से 1989 से पहले के लगे हुए टीजीटी टीचरों की सिनियोरिटी वाइज डाटा मांगा है। ताकि प्रमोशन करके उन्हें हैड मास्टर नियुक्त किया जा सके।

स्कूलों का करेंगे निरीक्षण

स्कूलों का करेंगे निरीक्षण

डीईओ दयानंद सिहाग ने बताया कि शिक्षा विभाग ने शैक्षणिक स्तर सुधारने के लिए प्रोग्राम अधिकारियों की नियुक्ति की है। फतेहाबाद में डाॅ. उमेश गुप्ता को नियुक्त किया गया है। ये अधिकारी स्कूलों का निरीक्षण करेंगे और रिपोर्ट शिक्षा निदेशालय को भेजेंगे।

डीईओ दयानंद सिहाग ने बताया कि शिक्षा विभाग ने शैक्षणिक स्तर सुधारने के लिए प्रोग्राम अधिकारियों की नियुक्ति की है। फतेहाबाद में डाॅ. उमेश गुप्ता को नियुक्त किया गया है। ये अधिकारी स्कूलों का निरीक्षण करेंगे और रिपोर्ट शिक्षा निदेशालय को भेजेंगे।

134ए के तहत हुआ एडमिशन, बस की नहीं दे रहे सुविधा, डीसी को दी शिकायत

भास्कर न्यूज | फतेहाबाद

शक्ति नगर के एक व्यक्ति ने एक निजी स्कूल के खिलाफ 134 ए के तहत उसकी बेटी का एडमिशन होने के बाद भी बस की सुविधा न देने को लेकर शिकायत डीसी को दी है।

शक्ति नगर निवासी दीपक, पवन, दलीप कुमार आदि ने बताया उनके बच्चों का एडमिशन 134ए के तहत गांव खाराखेड़ी के एक स्कूल में हुआ है, लेकिन स्कूल बस में जगह न बताकर उनके बच्चों को बस की सुविधा नहीं दी जा रही है। शहर से यह स्कूल करीब 20 किलोमीटर दूर है। वह गरीब परिवार से और वह आने-जाने का खर्च नहीं कर सकते हैं। 134ए के तहत एडमिशन मिलने के बाद भी निजी स्कूल के संचालक अपनी मनमानी कर रहे हैं। मामले की शिकायत डीसी को दी गई। डीसी ने डीईओ, डीईओ ने बीईओ के पास भेज दी। लेकिन स्कूल की ओर से कोई जवाब नहीं दिया है।

खबरें और भी हैं...