पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • स्कूलों में मनाया जाएगा नशा विरोधी जागरूकता सप्ताह

स्कूलों में मनाया जाएगा नशा विरोधी जागरूकता सप्ताह

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
फतेहाबाद| स्कूली बच्चों तथा उनके अभिभावकों को नशीले पदार्थों के सेवन से स्वास्थ्य, पारिवारिक संबंधों एवं समाज पर पडऩे वाले कुप्रभावों से अवगत करवाने के मकसद से सभी सरकारी एवं निजी स्कूल, डाइट, जीईटीटीआई और बीआईटीई में नशा विरोधी जागरूकता सप्ताह मनाया जाएगा। अभियान के तहत पोस्टर बनाने, स्लोगन लिखने, स्किट, प्ले, माइम आदि की प्रतियोगिताएं आयोजित की जाएंगी। डीईओ दयानंद सिहाग ने बताया कि इस जागरूकता अभियान के लिए अधिकतम सकारात्मक सहयोग प्राप्त करने के लिए ग्राम पंचायत एवं अभिभावकों के साथ बैठकें आयोजित करने के अतिरिक्त नशा पीड़ितों की पहचान करने और उन्हें परामर्श देने के लिए डॉक्टरों तथा क्लीनिकल मनोचिकित्सकों जैसे विशेषज्ञों की सेवाएं लेंगे।

खबरें और भी हैं...