पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • प्रोत्साहन करने से विद्यार्थियों में आत्मविश्वास बढ़ता है : एडीसी

प्रोत्साहन करने से विद्यार्थियों में आत्मविश्वास बढ़ता है : एडीसी

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भट्टूकलां | प्रतिभाशाली विद्यार्थियों को समय- समय पर प्रोत्साहित करने से उनमें आत्म विश्वास बढ़ता है। जिससे वो भविष्य में कड़ी मेहनत कर सफलता हासिल करते है। यह बात एडीसी डा. जेके आभीर ने नया सवेरा नई उम्मीद संस्था द्वारा आयोजित भट्टूकलां सीनियर सैकंडरी स्कूल में परीक्षा में प्रथम आने वाले विद्यार्थियों के सम्मान समारोह में संबोधित करते हुए कही। उन्होंंने कहा कि ग्रामीण क्षेत्र में अनेक बहुमुखी प्रतिभा छिपी हुई है। प्रो. दिनेश शर्मा ने बताया की जल्दी ही ऐसा कार्यक्रम मेहुवाला व ढींगसरा में भी आयोजित होगा। संस्था के संस्थापक दिनेश कुमार, बीईओ भागीरथ पंवार, स्कूल प्राचार्य वेद प्रकाश भाकर, सरपंच बंसीलाल, सरपंच रोशनलाल मौजूद थे।

फतेहाबाद। विद्यार्थियों को सम्मानित करते एडीसी जेके आभीर व अन्य।

खबरें और भी हैं...