गांव सुखमनपुर में योग नियमित रखने को व्यायामशाला स्थापित
रतिया | गांव सुखमनपुर में ग्रामीणों को योग सिखाने व योग को नियमित रखने के लिए व्यायामशाला स्थापित की गई। शुभारंभ भारत स्वाभिमान न्यास फतेहाबाद पतंजलि योगपीठ के जिला प्रभारी मनदीप योगी ने की। अध्यक्षता तहसील युवा प्रभारी विकास जाखल ने की। इस दौरान योग शिक्षकों ने बच्चों, महिलाओं, युवाओं व बुजुर्गों को योग आसनों बारे बताया। योग शिक्षक विकास व कुलदीप ने अनुलोम, विलोम, कपालभाति, भ्रामरी हलासन, शीर्षासन, वज्रासन के अभ्यास करवाए गए। मनदीप योगी ने कहा कि योग प्रत्येक व्यक्ति के लिए जरूरी है।