आस्था, राशि व मनीषा ने सजाया सबसे सुंदर बैग
फतेहाबाद| भिरड़ाना स्थित महर्षि वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में बैग सजाओ प्रतियोगिता कराई गई। सीनियर वर्ग में आस्था, राशि व मनीषा ने सबसे सुंदर बैग सजाकर संयुक्त रूप से प्रथम स्थान प्राप्त किया वंशिका, रमन ने द्वितीय स्थान तथा तनिषा, कमलदीप ने तृतीय स्थान हासिल किया। प्राचार्य रविंद्र गौत्तम ने विजेताओं पुरस्कार देकर सम्मानित किया उन्होंने कहा की स्कूल में समय समय पर इस तरह की प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जाता है।