पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • डेयरी फार्मिंग एंड वर्मी कम्पोजिंग कोर्स के प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र बांटे

डेयरी फार्मिंग एंड वर्मी कम्पोजिंग कोर्स के प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र बांटे

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जिला स्टेट बैंक ऑफ इंडिया ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान पंचायत भवन फतेहाबाद द्वारा 35 प्रतिभागियों ने प्रशिक्षण समापन के अवसर पर ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान में पूर्व डायरेक्टर पीएस बामल एवं आरसेटी डायरेक्टर जयपाल मल्हान ने डेयरी फार्मिंग एंड वर्मी कम्पोजिंग कोर्स के बच्चों को अपने हाथों से प्रशिक्षण पत्र देकर कार्यक्रम का समापन किया। इस दौरान उन्होंने लाभार्थियों को कार्यक्रम की जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि फतेहाबाद में वर्ष 2009 से संस्थान के माध्यम से बेरोजगार युवक-युवतियों को विभिन्न प्रकार के निशुल्क कोर्स करवाए जा रहे हैं, जिनमें अभी तक 140 बैच 3251 युवक-युवतियों को विभिन्न प्रकार की ट्रेंनिग दी गई है। इनमें से 361 युवक-युवतियों को बैंक द्वारा लोन दिया गया जबकि 1816 युवक-युवतियों ने स्वयं का रोजगार शुरु किया है। उन्होंने बताया कि प्रशिक्षण के दौरान युवक-युवतियों को निशुल्क खाने की सुविधा दी जा रही है। वहीं कोर्स के 2 वर्ष उपरांत तक स्वरोजगार शुरु करने के लिये संस्थान द्वारा युवाओं को निशुल्क मार्गदर्शन व जरूरत पडऩे पर बैंक द्वारा कार्य के मुताबिक लोन उपलब्ध करवाया जाता है।

खबरें और भी हैं...