बीटीएम कोर्स को बंद करने के आदेश वापसी की मांग
उच्चतर शिक्षा विभाग की आेर से राजकीय महिला महाविद्यालय भोडियाखेड़ा में व्यवसायिक पाठ्यक्रम बीटीएम (बैचलर इन टूरिज्म मैनेजमेंट) कोर्स बंद करने के आदेश को वापस लेने की मांग को लेकर विधायक बलवान दौलतपुरिया ने सीएम को पत्र लिखा है।
इस पत्र में विधायक ने कहा है कि सरकार व विभाग ने इस भोडियाखेड़ा कॉलेज में इस कोर्स को बंद करने का आदेश जारी किया है। जो कि सिरसा, फतेहाबाद और हिसार इन तीनों जिलों मे मात्र भोडियाखेड़ा महिला महाविद्यालय मे ही हैं। भाजपा सरकार एक तरफ बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओं का नारा लगा रही तो दूसरी तरफ सरकार इस व्यवसायिक पाठ्यक्रम को बंद करके बेटियों का हक और रोजगार छीनने का काम कर रही है। मुख्यमंत्री को लिखे पत्र में विधायक ने कहा है कि इस पाठ्यक्रम को बंद करने की बजाए इसकी कमियों को दूर करके। इस पाठ्यक्रम को जो बंद करने के जो विभाग ने आदेश जारी किए हैं उनको तुरंत प्रभाव से निरस्त करके पाठ्यक्रम को सुचारू रूप से लागू किया जाए।
सिरसा, फतेहाबाद और हिसार इन तीनों जिलों मे मात्र भोडियाखेड़ा महिला महाविद्यालय में ही है कोर्स