पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • विभाग योग्य परिवारों को दें आयुष्मान भारत योजना का लाभ : डीसी

विभाग योग्य परिवारों को दें आयुष्मान भारत योजना का लाभ : डीसी

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
फतेहाबाद | आयुष्मान भारत कार्यक्रम से संबंधित सभी विभागों से उपायुक्त डॉ. हरदीप सिंह ने इस कार्यक्रम को घर-घर तक पहुंचाने का आह्वान किया ताकि योग्य परिवार इस कार्यक्रम का लाभ उठाने से वंचित न रहे। उन्होंने कहा कि आयुष्मान भारत कार्यक्रम के तहत प्रदेश में लगभग 1.51 लाख गरीब व जरूरतमंद परिवारों के 70 लाख लाभार्थियों को स्वास्थ्य सुरक्षा प्रदान करने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। इस कार्यक्रम के तहत लाभार्थी परिवारजनों के लिए स्वास्थ्य संबंधी पांच लाख रुपये तक की राशि का बीमा करवाया जाएगा ताकि वे सरकार द्वारा अधिसूचित किए गए अस्पतालों में स्वास्थ्य सुरक्षा का लाभ उठा सकें। 15 जुलाई 2018 से सरकारी कर्मचारियों को और 15 अगस्त 2018 से सभी लाभपात्र परिवारजनों को कैशलेस स्वास्थ्य सुरक्षा बीमा योजना का लाभ दिया जाएगा।

खबरें और भी हैं...