पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • एसवाईएल मुद्दे को ठंडे बस्ते में डालना चाहती है भाजपा : इनेलो विधायक

एसवाईएल मुद्दे को ठंडे बस्ते में डालना चाहती है भाजपा : इनेलो विधायक

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
इनेलो-बसपा नेताओं ने 22 मई को जिला मुख्यालय पर एसवाईएल मुद्दे को लेकर प्रस्तावित जेल भरो आंदोलन को सफल बनाने के लिए कमर कस ली है। इस कड़ी में फतेहाबाद विधानसभा क्षेत्र के विधायक बलवान सिंह दौलतपुरिया के नेतृत्व में इनेलो-बसपा नेताओं ने गांवों में जनसंपर्क अभियान शुरू किया। एसवाईएल मामले में इनेलो-बसपा कार्यकर्त्ता 22 मई की सुबह हिसार रोड स्थित नई सब्जी मंडी शेड के नीचे एकत्रित होंगे, जहां से सभी कार्यकर्त्ता व पार्टी पदाधिकारी नेता प्रतिपक्ष अभय चौटाला व बसपा प्रदेशाध्यक्ष प्रकाश भारती के नेतृत्व में लघु सचिवालय तक प्रदर्शन करते हुए गिरफ्तारियां देंगे। इस जेल भरो आंदोलन को लेकर शुरू किए गए जनसंपर्क अभियान के पहले दिन इनेलो-बसपा नेताओं ने गांव ढाणी ठोबा, सरवरपुर, बोदीवाली, मेहुवाला, बन मंदोरी, पीली मंदोरी, ठुइयां, ढाबी खुर्द, जांडवाला, दैयड़ आदि दर्जनों गांवों में ग्रामीण सभाओं को संबोधित किया और उन्हें हरियाणा की जीवन रेखा मानी जाने वाली एसवाईएल के बारे में सुप्रीम कोर्ट का निर्णय लागू करवाने के लिए 22 मई को अधिक से अधिक संख्या में फतेहाबाद पहुंचने का न्योता दिया। ग्रामीण सभाओं को विधायक दौलतपुरिया के अलावा बसपा प्रदेश महासचिव कृष्ण जमालपुर, पूर्व विधायक रणसिंह बेनीवाल, राष्ट्रीय सचिव युद्धवीर आर्य, इनेलो वरिष्ठ नेता मोलूराम रूहलानियां, इनेलो जिलाध्यक्ष बलविंद्र कैरों, बसपा जिला प्रभारी बलवान सिंह भानखड़, इनेलो वरिष्ठ नेत्री विद्या रत्ती, महिला विंग जिला प्रधान सरोज सांगा, बसपा हलकाध्यक्ष कृष्ण बड़गुज्जर व इनेलो हलकाध्यक्ष भरत सिंह परिहार ने भी मुख्य रूप से संबोधित किया।

बलवान सिंह

खबरें और भी हैं...