पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • रोडवेज कर्मचारी 23 को करेंगे चक्का जाम

रोडवेज कर्मचारी 23 को करेंगे चक्का जाम

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
हरियाणा रोडवेज वर्कर्स यूनियन संबंधित सर्व कर्मचारी संघ की बैठक फतेहाबाद डिपो कार्यालय में प्रधान सूरजभान चोपड़ा की अध्यक्षता में हुई। बैठक में रोडवेज कर्मचारियों की समस्याओं को लेकर चर्चा की गई। फतेहाबाद रोडवेज महाप्रबंधक के अड़ियल रवैये पर रोष जताया गया। कर्मचारी नेताओं ने कहा कि जीएम द्वारा डिपो में भ्रष्टाचारी कर्मचारियों की तरफदारी करते हुए भ्रष्टाचार को बढ़ावा दिया जा रहा है और विभाग को हजारों रुपये का चूना लगाया जा रहा है। इसका विरोध करने पर यूनियन पदाधिकारियों की बदले की भावना से ड्यूटियां बदली जा रही हैं ताकि वो इसका विरोध न कर सकें। चोपड़ा ने कहा कि कर्मचारियों के लगातार किए जा रहे उत्पीडऩ व जीएम की बदले की भावना से कार्रवाई करने के विरोध में रोडवेज कर्मचारी 23 मई को दो घंटे के लिए रोडवेज का चक्का जाम कर अपना रोष जताएंगे। अगर फिर भी महाप्रबंधक ने अपना रवैया नहीं बदला तो पूरे दिन भी चक्का जाम करना पड़ा तो कर्मचारी पीछे नहीं हटेंगे। मीटिंग में राज्य कमेटी सदस्य शिवकुमार श्योराण, सब डिपो प्रधान चंद्रभान खटक, डिपो सचिव रामदिया, सबडिपो सचिव सतबीर सिंह, बलजीत सिंह, कंवरपाल, अशोक कुमार, रमेश कुमार, असमत खान, तेजभान, महेंद्र सिंह, तेलूराम, शमशेर सिंह, अशोक कुमार मौजूद रहे।

जीएम पर बदले की भावना से काम करने का लगाया आरोप

खबरें और भी हैं...