पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • वर्करों को आंदोलन के लिए मजबूर कर रही सरकार:शीला

वर्करों को आंदोलन के लिए मजबूर कर रही सरकार:शीला

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
फतेहाबाद | फरवरी माह में आशा वर्करों के आंदोलन के बाद प्रदेश सरकार द्वारा मानी गई मांगों को लेकर अब तक नोटिफिकेशन जारी न करने से आशा वर्करों में सरकार के प्रति रोष बढ़ता जा रहा है। सरकार ने यदि आशा वर्करों से किए अपने वायदे को पूरा नहीं किया तो आशा वर्कर प्रदेश में दोबारा आंदोलन शुरू करने पर मजबूर होंगी। यह बात आशा वर्कर्स यूनियन की जिला प्रधान शीला शक्करपुरा ने शहीद उधम सिंह भव में आयोजित आशा वर्कर्स की जिला स्तरीय बैठक को संबोधित करते हुए कही। बैठक में आशा वर्कर्स यूनियन की 20 मई को रोहतक में होने वाली राज्य स्तरीय कन्वेंशन को लेकर विचार-विमर्श किया गया।

खबरें और भी हैं...