पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • डीईईओ कार्यालय के लिपिक और जेबीटी में गाली गलौज, टीचर सस्पेंड

डीईईओ कार्यालय के लिपिक और जेबीटी में गाली-गलौज, टीचर सस्पेंड

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
फाइल को लेकर डीईईओ कार्यालय में कार्यरत लिपिक व मताना प्राइमरी स्कूल के जेबीटी के बीच झगड़ा व गाली गलौज हो गया है। मामला डीईईओ तक पहुंचा। डीईईओ ने लिपिक की शिकायत पर टीचर को सस्पेंड कर दिया है।

डीईईओ संगीता बिश्नोई को शिकायत देते हुए डीईईओ कार्यालय में ही तैनात लिपिक चितरंजन ने बताया कि शुक्रवार को राजकीय प्राथमिक पाठशाला गांव मताना में कार्यरत जेबीटी टीचर उसके कार्यालय में आया और आते ही अपनी निजी फाइल के बारे में पूछने लगा। जब अध्यापक से यह पूछा गया है कि कौन से मामले में फाइल है। ऐसा पूछते ही जेबीटी टीचर उसके साथ गाली- गलौज करने लगा। आरोप है कि जब उसे समझाने की कोशिश की गई तो वह बोला कि मैं तेरे को देख लूंगा व नौकरी करना भी सीखा दूंगा। जब कार्यालय में तैनात अन्य कर्मचारियों ने उसे समझाने की कोशिश की तो उन्हें भी गाली-गलौज करने लगा। वहीं आरोप है कि जेबीटी टीचर नरेश कुमार स्कूल के समय में कार्यालय में निजी काम करवाने आया था।

टीचर को सस्पेंड कर दिया है: डीईईओ

लिपिक व अन्य कर्मचारियों ने लिखित शिकायत दी है। कार्यालय के कर्मचारियों के साथ गाली-गलौज करने वाले टीचर को सस्पेंड कर दिया गया है। कर्मचारियों के साथ ऐसा व्यवहार करना बिल्कुल गलत है। वहीं लिखित आदेश भी जारी कर दिए।\\\'\\\' -संगीता बिश्नोई, डीईईओ।

खबरें और भी हैं...