फतेहाबाद | सफाई कर्मचारियों की हड़ताल के चलते 10 दिन से शहर में सफाई नहीं हुई है। इसके चलते भाजपा पदाधिकारियों व नगर पार्षदों ने सफाई का बीड़ा उठाया। यह लोग कचरा उठाने पहुंचे तो इसकी जानकारी मिलते ही हड़ताली कर्मचारी मौके पर पहुंच गए। उन्होंने कचरा उठान की कार्रवाई का विरोध करते हुए काम में बाधा डाल दी। करीब डेढ़ घंटे तक खूब हंगामा किया। हड़ताली कर्मचारियों ने ट्रैक्टर ट्रॉली में भरे कचरे को वापस वहीं बिखेर दिया। इस दौरान तनाव की स्थिति रही। विस्तृत खबर पेज 4 पर