पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • लोकतंत्र की रक्षा के लिए प्रदर्शन

लोकतंत्र की रक्षा के लिए प्रदर्शन

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जिला कांग्रेस फतेहाबाद की आेर से लोकतंत्र रक्षा दिवस मनाया गया। वहीं भाजपा की ओर से कर्नाटक में लोकतंत्र के विरुद्ध जाने को लेकर विरोध प्रदर्शन किया गया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का पुतला जलाया गया।

कांग्रेस नेताओं ने कहा कि कर्नाटक में भाजपा द्वारा जनमत की हत्या करके सरकार बनाने का जो काम किया है वह अत्यंत निंदनीय है। मोदी सरकार भ्रष्टाचार मुक्त सरकार देने का वायदा करती है और एक और विधायकोंं की खरीद-फरोख्त करके सरकार बनाना चाहती है तो क्या ये भ्रष्टाचार नहीं कहलाता। सत्ता हथियाने के लिए आज मोदी सरकार इतनी नीचे गिर चुकी है कि विधायको को प्रलोभन व लालच देकर सत्ता हथियाना चाहती है। जो सीधे तौर जनमत की हत्या है। कांग्रेस पार्टी लोकतंत्र की रक्षा के लिए इसका पुरजोर से विरोध करती है।

यह जानकारी देते हुए जिला मीडिया प्रभारी प्रवीन भिरडाना ने कहा कि भाजपा सरकार तानाशाही की सरकार चला रही है कर्नाटक में सबसे अधिक सीटों वाले गठबंधन कांग्रेस व जेडीएस की 117 विधायकों के समर्थन की चिट्ठी राज्यपाल वजुभाई वाला को सौंपी थी। लेकिन राज्यपाल द्वारा लोकतंत्र की हत्या करते हुए कुमार स्वामी को मुख्यमंत्री पद की शपथ दिलाने की बजाय येदियुरप्पा को मुख्यमंत्री पद की शपथ दिला दी गई जो भाजपा सरकार की हिटलर गिरी को दर्शाती है। भाजपा सरकार के इस मनमौजी रवैये की सभी कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने कड़ी निंदा की। इस माैके पर फतेहाबाद प्रभारी ओमप्रकाश केहर वाला, पूर्व मंत्री रामस्वरूप रामा, टेकचंद मिड्ढा, कृष्णा पूनिया, दीपक भिरडाना, नरेश सरदाना, सुभाष बिश्नोई, भवानी सिंह, घनश्याम गेदर, मंगतराम लालवास, सतबीर खिचड़, निशांत कामरा, कृष्ण लेगा, गुरदीप गिल बलियाला, विनोद बबली, सुरजीत ओड, राजेश गांधी आदि मौजूद रहे।

फतेहाबाद। प्रधानमंत्री का पुतला फूंकते हुए कांग्रेस नेता व कार्यकर्ता।

खबरें और भी हैं...