पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • नागरिक अस्पताल टेंडर का कार्यकाल पूरा, कर्मियों को दिया नोटिस

नागरिक अस्पताल टेंडर का कार्यकाल पूरा, कर्मियों को दिया नोटिस

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
नागरिक अस्पताल के टेंडर की अवधि पूरी हो गई है। इसके बाद ठेकेदार ने नोटिस जारी कर दिया, जिसमें उसने कहा कि अब वेतन वह नहीं देगा। इस समस्या को लेकर अब कर्मचारी सीएमओ से मिले। सीएमओ डॉ. मनीष बंसल को अस्पताल में कार्यरत कर्मचारी राजेश, विक्रम, अजय, गुरुप्रीत, पवन सहित अन्य कर्मचारियों ने बताया है। 15 जून को अस्पताल के टेंडर का कार्यालय पूरा हो गया।

कार्यालय पूरा होने के चलते अब नोटिस उन्हें दिया गया है। इस तारीख के बाद का वेतन वह नहीं देगा। सीएमओ ने कर्मचारियों को आश्वासन दिया है कि वह उनकी समस्या का समाधान करेंगे। वह अपनी ड्यूटी करते रहे। ठेकेदार जो भी टेंडर लेगा तो वह 16 जून के हिसाब से ही उन्हें वेतन देगा। जो कर्मचारी काम कर रहे है। वही कर्मचारी काम पर लगे रहेंगे। इस आश्वासन के बाद कर्मचारी वापस लौट आएं।

खबरें और भी हैं...