पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम कोर्स का समापन

प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम कोर्स का समापन

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
फतेहाबाद | ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान का मुख्य उद्देश्य बेरोजगार युवक-युवतियों को प्रशिक्षण उपलब्ध करवाकर उन्हें स्वयं का रोजगार शुरु करवा आत्मनिर्भर बनाना है। गांव में बढ़ रही बेरोजगारी पर अंकुश लगाया जा सके। यह बात नोडल अधिकारी बालेश्वर प्रसाद व संस्थान निदेशक जयपाल मल्हान ने पंचायत भवन में ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान में प्रतिभागियों को प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम कोर्स के समापन पर प्रमाण पत्र वितरित करते हुए कही।

एसबीआई द्वारा पंचायत भवन में संचालित ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान द्वारा 12 प्रतिभागियों को प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम के प्रमाण पत्र वितरित किए गए। उन्होंने बताया कि संस्थान द्वारा डेरी और कंपोजिंग, सेल फोन मरम्मत व सर्विस, मोमबत्ती बनाना, कंप्यूटर हार्डवेयर व सॉफ्टवेयर, फोटोग्राफी, वेल्डिंग, भवन चरित्रकारी, पापड़, आचार मसाला बनाना, पेपरकवर, लिफाफा व फैल मेकिंग, प्लबिंग व सने-ट्री कार्य सहित अन्य कोर्स करवाए जाते हैं।

खबरें और भी हैं...