पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • जेल भरो आंदोलन को लेकर इनेलो ने चलाया जनसंपर्क अभियान

जेल भरो आंदोलन को लेकर इनेलो ने चलाया जनसंपर्क अभियान

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
इनेलो विधायक बलवान दौलतपुरिया ने कहा के हरियाणा की प्यासी धरती की प्यास बुझाने के लिए इनेलो का एसवाईएल आंदोलन निर्णायक दौर में पहुंच चुका है। इस मुद्दे पर जलनायक नेता बन चुके नेता प्रतिपक्ष अभय चौटाला व बसपा राष्ट्रीय अध्यक्षा मायावती के नेतृत्व में जारी इनेलो-बसपा जेल भरो आंदोलन से नींद में सोई भाजपा सरकार जरूर जागेगी और प्रदेश को एसवाईएल का पानी जल्द मिलेगा।

वे 22 मई को जिला फतेहाबाद में होने वाले जेल भरो आंदोलन की तैयारियों को लेकर जारी जनसंपर्क अभियान के दौरान गांव में ग्रामीण सभा को संबोधित कर रहे थे। इनेलो-बसपा नेताओं ने जनसंपर्क अभियान के दूसरे दिन गांव बनगांव, सिरढान, ढींगसरा, किरढान, शेखुपुर, बनावाली आदि गांवों का दौरा किया। इस मौके पर बसपा प्रदेश महासचिव कृष्ण जमालपुर, पूर्व विधायक रणसिंह बेनीवाल, राष्ट्रीय सचिव युद्धवीर आर्य, मोलूराम रूहलानियां, इनेलो जिलाध्यक्ष बलविंद्र कैरो, बसपा जिला प्रभारी बलवान सिंह, विद्या रत्ती, सरोज सांगा व इनेलो हलकाध्यक्ष भरत सिंह परिहार ने भी मुख्य रूप से संबोधित किया।

फतेहाबाद। इनेलो के जेल भरो आंदोलन को लेकर ग्रामीण क्षेत्र में लोगों को संबोधित विधायक बलवान दौलतपुरिया।

खबरें और भी हैं...