फतेहाबाद। ठंडे पानी के टैंक का शुभारंभ करते हुए समाजसेवी देवीदयाल तायल। साथ हैं शहर थाना प्रभारी सुरेंद्र कंबोज व संस्था के पदाधिकारी।
फतेहाबाद | बेटी वेलफेयर ट्रस्ट ने गर्मी के मौसम में राहगीरों के लिए लालबत्ती चौक पर स्थित ठंडे पानी का वाटर कूलर लगवाया है। समाजसेवी देवी दयाल तायल, एसएचओ सुरेंद्र सिंह व ट्रैफिक एसएचओ रिछपाल साहू ने विधिवत रुप से उद्घाटन किया। देवी दयाल तायल व एसएचओ सुरेंद्र सिंह ने कहा कि बेटी संस्था जो समय-समय पर इस तरह के पुण्य के कार्य करती है वह काफी अच्छी बात है। इस मौके पर संस्था के अध्यक्ष जय सिंघल, नवीन गोयल, संजय अग्रवाल, संजय सोनी, एडवोकेट दीपांशु सिंगला, सुदर्शन नरूला, सुनील शर्मा, दीपक वर्मा, नीरज मित्तल, पंकज सिंगला, तरुण मेहता, वंश गोयल, कृष्ण शर्मा, गौरव बंसल, नीरज गर्ग, आत्म मताना, नवीन मकड़, आरती, संगीता प्रणामी, चंचल मुंजाल, आशु सिंघल, शीतल रति आदि मौजूद रहे।