पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • नगर परिषद कर्मचारियों ने फूंका निकाय मंत्री का पुतला

नगर परिषद कर्मचारियों ने फूंका निकाय मंत्री का पुतला

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
रतिया। टोहाना रोड पर स्थानीय निकाय मंत्री कविता जैन का पुंतला फूकंते नगर पालिका कर्मचारी।

फतेहाबाद | सरकार से बातचीत फेल होने के बाद नगरपालिका कर्मचारियों ने प्रदेशभर में अपनी हड़ताल को अनिश्चितकालीन कर दिया है। इसी कड़ी में फतेहाबाद नगरपरिषद के सफाई, फायर ब्रिगेड कर्मचारियों के अलावा आॅफिस कर्मचारियों ने अपनी हड़ताल को 10वें दिन जारी रखते हुए सरकार की हठधर्मिता के खिलाफ नारेबाजी कर रोष जताया। गुस्साए नगरपरिषद कर्मचारियों ने रोष प्रदर्शन करते हुए लाल बत्ती चौक पर शहरी स्थानीय निकाय मंत्री कविता जैन का पुतला फूंका।

भूना और रतिया में कर्मचािरयों ने निकाय मंत्री के पुतले की शव यात्रा निकाली

भूना | नगरपालिका कर्मचारी संघ भूना के प्रधान सुनील सरबटा के नेतृत्व में शहर में रोष प्रदर्शन किया और नारेबाजी करते हुए शहरी स्थानीय निकाय मंत्री कविता जैन का पुतला दहन किया।

रतिया | नगरपालिका सफाई व दमकल कर्मियों ने शुक्रवार को बस स्टैंड पर स्थानीय निकाय मंत्री कविता जैन का पुतला फूंका। इससे पहले कर्मियों ने शहर में मंत्री के पुतले की शव यात्रा निकाली।

खबरें और भी हैं...