फतेहाबाद | भाजपा जिला आईटी सैल प्रमुख कंवल चौधरी ने हरियाणा में सफाई कर्मचारियों की हड़ताल पर बोलते हुए कहा कि सीएम मनोहर लाल किसी भी वर्ग का अहित नहीं चाहते हैं। अगर सफाई कर्मचारियों की जायज मांगे हैं तो वे उनका हल जरूर निकालेंगे। चौधरी ने सभी सफाई कर्मचारियों से अपील की है कि वे राजनीति का शिकार न हों। अन्य पार्टियां सिर्फ बरगलाने का कार्य करती हैं, उन्हें सफाई कर्मचारियों से कोई सरोकार नहीं है। कर्नाटक में भाजपा की सरकार बनने पर सभी कार्यकर्ताओं को बधाई दी है।