फतेहाबाद | आम आदमी पार्टी के फतेहाबाद विधानसभा अध्यक्ष अंगद ढींगसरा ने गांव ढाणी गोपाल में अपने साथियों के साथ जनसंपर्क अभियान चलाया तथा डोर-टू-डोर जाकर लोगों को पार्टी की विचारधारा से अवगत करवाया। ढींगसरा ने बताया कि देश में लोकतंत्र की हत्या हो चुकी है तथा भारतीय जनता पार्टी अलोकतांत्रिक तरीके व जिसकी लाठी उसकी भैंस की नीति से सत्ता चला रही है। कहा कि दिल्ली में मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के नेतृत्व में लोगों को बेहतर सुविधाएं मिल रही हैं। ढींगसरा ने पार्टी शामिल हुए नए सदस्यों को विश्वास दिलाया कि पार्टी में उनका उचित मान-सम्मान किया जाएगा।