पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • लिंगानुपात सुधारने के लिए गांवों में चलेगा हस्ताक्षर अभियान

लिंगानुपात सुधारने के लिए गांवों में चलेगा हस्ताक्षर अभियान

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
फतेहाबाद | बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ अभियान के तहत महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा जिला के ऐसे गांवों में जिनका लिंगानुपात ज्यादा है और जिनका लिंगानुपात कम है, उन गांवों में घर-घर जाकर हस्ताक्षर अभियान चलाएगा। उपायुक्त डॉ. हरदीप सिंह ने बताया कि जिला के दस ऐसे गांवों का चयन किया गया है। जिले के गांव ढाणी सांचला, ठुइयां, चंद्रावल, बनगांव, मेहुवाला, रत्ताथेह, लाहली, बरसीन, भड़ोलांवाली तथा आकांवाली में लिंगानुपात एक हजार से ज्यादा है। गांव दरियापुर, हांसपुर, दीवाना, कुनाल, चांदपुरा, अलीका, नांग्ला, मनहेड़ा, ढाबी खुर्द और डूल्ट में लिंगानुपात एक हजार से कम है, वहां लोगों को लिंगानुपात में सुधार के लिए जागरूक किया जाएगा।

खबरें और भी हैं...