फतेहाबाद | केंद्र व हरियाणा में भाजपा सरकार को लगभग 4 वर्ष हो चुके हैं परंतु निर्माण में काम करने वाले मजदूर, कारीगरों की तरफ कोई ध्यान नहीं दिया जा रहा। प्रदेश के श्रम मंत्री जागरूकता सम्मेलन के नाम पर ढोंग कर रहे है, उनका मजदूरों की समस्याओं से कोई वास्ता नहीं है। मजदूरों को मिलने वाली सुविधाएं दो-दो सालों से नहीं मिल रही हैं। यह आरोप भवन निर्माण कामगार यूनियन हरियाणा के फतेहाबाद जिला सचिव ओमप्रकाश अनेजा, जिला प्रधान जगीर सिंह व कैशियर मुकेश डूल्ट ने लगाएं।