पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • कार में लगा रहे थे क्रिकेट पर सट्टा, तीन पकड़े

कार में लगा रहे थे क्रिकेट पर सट्टा, तीन पकड़े

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सदर पुलिस ने चलती गाड़ी में क्रिकेट सट्टे का कारोबार चलाने वाले तीन लोगों को पकड़ लिया। जिनसे मौके से हजारों रुपए और फोन लाइन चलाने वाली टैची बरामद कर ली। डीएसपी गुरदयाल ने बताया कि शुक्रवार देर रात को पुलिस का नाइट डोमिनेशन था। इस दौरान पुलिस की टीम गांव बड़ोपल के पास एक हिसार की तरफ से स्विफ्ट कार आती हुई दिखाई दी तो उसे रुकने का इशारा किया तो उन्होंने गाड़ी को वापस मोड़कर फरार होने लगे। टीम ने उनका पीछा कर पकड़ लिया। जब जांच की गई गाड़ी तो उसमें तीन लोग थे। दो आगे बैठे थे तो एक पीछे। पीछे बैठे युवक के पास लैपटॉप था। गाड़ी में एक सूटकेस था। जब उसे खोला तो उसमें 18 मोबाइल पर क्रिकेट बुक की लाइन चल रही थी। जिस पर क्रिकेट सट्टा चल रहा था। जब जांच की तो मौके से 57 हजार रुपए भी बरामद हुए। वह गाड़ी के अंदर से अलग से 12 मोबाइल बरामद किए गए। गाड़ी में बैठे लोगों की पहचान फ़तेहाबाद के रोहताश, रोशन, अंकित के रूप में हुई है।

पकड़े गए आरोपी बोले - हम तो कारिंदे हैं

पकड़े गए आरोपियों से पूछताछ की गई तो वह बोले कि किसी को कार में क्रिकेट बुकी चल रही है। यह शक नहीं होता है। इसलिए वह कार में बुक चला रहे थे। लेकिन पुलिस ने पकड़ लिया। उन्होंने बताया कि वह तो कारिंदे है असली मालिक जिनकी यह बुकी है वह फतेहाबाद के बीघड़ रोड निवासी ननु उर्फ झड़ई व पूर्व सरपंच सुभाष गोदारा हैं। वह हमेशा मैच शुरू होते ही कार में निकल पड़ते और शहर के आप पास के गांव में घूमने लगते थे। जिससे किसी को चलती कार में पता न चले। लेकिन फिर भी पकड़े गए। वही उन्होंने ने बताया कि शहर के अन्य क्रिकेट बुकीबाज़ भी ऐसा ही कर रहे हैं। कोई दूसरी जगह जगह ओर जाकर करता है तो कोई होटल में कमरा किराए पर लेकर यह धंधा चला रहे हैं।

नाइट डोमिनेशन के दौरान पुलिस ने कार से 18 मोबाइल और एक लैपटॉप किया बरामद

सदर पुलिस द्वारा कार में पकड़ा गया 18 मोबाइल के साथ फोन लाइन सूटकेस।

रतिया व टोहाना में भी चल रही बुकी,

फतेहाबाद ही नहीं बल्कि रतिया और टोहाना में भी क्रिकेट बुकी चल रही है। लेकिन पुलिस सुस्त पड़ी हुई ही। टोहाना में वर्ष 2017 में एक युवक का अपहरण किया गया था वो भी क्रिकेट बुक के रुपए न देने पर। युवक का अपहरण किया गया और उसके पिता के खाते से 20 लाख रुपए ट्रांसफर किये गए थे। युवक से क्रिकेट बुक में रुपए लगाने के नाम पर यह सब कुछ किया गया था। युवक रुपए नहीं दे रहा था। युवक के अपहरण करने के मामले में मामला दर्ज किया था। बाद में मजबूर पुलिस के दवाब के चलते समझौता करना पड़ा। क्योंकि इस मामले में अपहरणकर्ता बीजेपी के शहर के लिए चुने हुए पदाधिकारी के बेटा था। आरोप यह भी था कि इस मामले में पुलिस ने मामला खुर्द बुर्द कर दिया। टोहाना में अभी भी क्रिकेट बुक जोरों पर चल रही है लेकिन पुलिस उन्हें पकड़ने में असमर्थ है।

जल्द पकड़े जाएंगे अन्य आरोपी: एसपी

क्रिकेट बुक चलाते हुए पकड़े गए आरोपी सहित 5 के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। अन्य आरोपी भी गिरफ्त में होंगे। वहीं अन्य इलाकों में इस धंधे को रोका जाएगा। बुकीबाज़ों को पकड़ा जाएगा।\\\'\\\' -दीपक सहारण, एसपी।

खबरें और भी हैं...