पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • शुक्रवार रात 2:30 बजे पुलिस लाइन में इकट्‌ठे हुए अधिकारी, 3 घंटे तक मुख्य जगहों से उठवाया कूड़ा

शुक्रवार रात 2:30 बजे पुलिस लाइन में इकट्‌ठे हुए अधिकारी, 3 घंटे तक मुख्य जगहों से उठवाया कूड़ा

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
नगर परिषद ने सफाई कर्मचारी पिछले 11 दिनों से अपनी मांगों को लेकर नगर परिषद में ही हड़ताल पर बैठे हुए है। शहर में कूड़े के ढेर बढ़ने लगे तो शुक्रवार को जब कूड़ा उठवाने के लिए बीजेपी व अन्य लोगों के कार्यकर्ता पुराना बस स्टैंड पर पहुंचे तो विरोध करते हुए वहां से कूड़ा उठवाने नहीं दिया गया है। लेकिन प्रशासनिक अधिकारियों ने रात को ढाई बजे इकट्‌ठा होकर शहर के मुख्य जगहों से कूड़ा उठवाया जिससे लोग जब सुबह देखे तो उन्हें शहर के मुख्य प्वाइंटों पर कूड़ा न दिखे। इस दौरान पुलिस की बटालियन अधिकारियों के साथ रही है।

विरोध के चलते रात में चलाया सफाई अभियान

कर्मचारियों के दिन में विरोध के चलते प्रशासनिक अधिकारियों ने शहर में कूड़ा प्वाइंट से कूड़ा उठवाने के लिए प्लानिंग तैयार की गई। जिसमें रातों-रात मुख्य जगहों से कूड़ा उठवाना था। इसके लिए डीसी हरदीप सिंह से परमिशन ली गई। डीसी के परमिशन मिलने के बाद डयूटी मजिस्ट्रेट के रुप में नायब तहसीलदार विजय कुमार को लगाया गया। रात के 2 बजकर 30 मिनट पर डीएसपी रविंद्र तोमर, ईओ अमन ढांडा, सीएसआई सुंदर सिंह, एसएचओ सुरेंद्र कंबोज, महिला थाना प्रभारी बिमला देवी पुलिस लाईन में इकट्‌ठे हुए। वहां से पुलिस फोर्स की बटालियन को बुलाया गया।

फतेहाबाद। शुक्रवार रात्रि 2:30 बजे के बाद शहर के मुख्य प्वाइंटों से कूड़ा उठवाने के लिए लगाए गए नगर परिषद जेसीबी ट्रैक्टर।

रात में कूड़ा उठाकर प्रशासन ने डाला सफेद रंग

2 बजकर 30 मिनट पर अधिकारियों पुलिस लाईन में इकट्‌ठे होकर कुछ देर तक कूड़ा उठवाने संबधित बातचीत की। 3 बजते ही अधिकारी, पुलिस फोर्स, ट्रैक्टर ट्राली व जेसीबी सहित कर्मचारी पुराना बस स्टैंड पर पहुंचे। वहां से कूड़ा उठवाया। इसके बीघड़ रोड, फिर बस स्टैंड के पास, भट्‌टू रोड, भूना रोड से कूड़ा उठवाया। इसके बाद वहां सफेद रंग भी डाला गया जिससे लोगों को पता चले कि प्रशासन ने कूड़ा उठवा दिया है।

मुख्य विभागों में 10-10 पुलिस कर्मचारी तैनात करने के आदेश

बिजली निगम की यूनियन, बस स्टैंड, अस्पताल, जनस्वास्थ्य विभाग सहित अन्य आमजन के लिए जरूरी विभागों की जगह पर 10-10 पुलिस कर्मचारी तैनात करने के आदेश दिए गए है जिससे कर्मचारियों की गतिविधियों पर नजर रखी जा सके वही आमजन को किसी प्रकार की कोई परेशान न हो क्योंकि बिजली यूनियन के पदाधिकारियों ने मांग पूरी न होने व प्रशासन द्वारा शुक्रवार शाम को जो सफाई करवाने की कोशिश की गई थी तो उस सेवाएं ठप करने की चेतावनी दी थी। वहीं शनिवार को प्रशासन द्वारा सुबह तड़के सफाई अभियान चलाने पर चक्का जाम करने की चेतावनी दी है।

ट्रैक्टर की हवा निकालकर की सरकार के खिलाफ नारेबाजी

शुक्रवार को बीजेपी के नेता व अन्य लोग सफाई अभियान चलाते हुए कूड़ा प्वाइंटों से कूड़ा उठाने के लिए पुराना बस स्टैंड पहुंचे तो वहां सफाई कर्मचारी इकट्‌ठे होकर पहुंच गए। सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। वहीं ट्रैक्टर की हवा निकाली। महिला सफाई कर्मचारी ट्रैक्टर के आगे लेट गई। इसको देखते हुए ट्रैक्टर-ट्राली में जो कूड़ा डाला गया था। वह वापस वहीं डलवा दिया गया। लेकिन पुलिस कर्मचारियों को मुंहतोड़ जवाब देते हुए रात को सफाई करवा दी।

मुख्य प्वाईंट से सफाई करवा दी गई है: ईओ

ईओ अमन ढांडा ने कहा कि शहर के मुख्य जगहों से कूड़ा उठवा लिया गया है। रात को ढाई बजे अधिकारियों व पुलिस कर्मचारियों के साथ मौके पर पहुंचकर यह सब किया। तीन घंटे तक अभियान चलाया जिससे आमजन सुबह कूड़ा प्वाईंट साफ दिखे।

कांग्रेस नेताओं ने दिया समर्थन

पूर्व संसदीय सचिव एवं वरिष्ठ कांग्रेस नेता प्रहलाद सिंह गिल्लांखेड़ा, अरविन्द शर्मा, नगरपरिषद के पूर्व प्रधान विरेन्द्र नारंग ने हड़ताल को समर्थन देते हुए धरने में भाग लिया। पूर्व सीपीएस ने कहा कि यह कर्मचारियों की मांग नहीं हक है। सरकार को जल्द से जल्द कर्मचारियों को उनका हक देकर हड़ताल को खत्म करवाना चाहिए।

सभी यूनियन साथ : प्रधान

प्रशासन द्वारा जो रात में सफाई अभियान चलाया गया। इस बारे में मुझे पता था, लेकिन रात के समय में कर्मचारियों को इकट्‌ठा करना मुश्किल था। प्रशासन की यह हरकत उन पर ही भारी पड़ेगी क्योंकि सभी विभाग की यूनियन उनके साथ है। अगर यही रूख रहा तो आमजन संबधित जो सेवाएं होती है वह सब ठप कर दी जाएगी।’’ -ओमप्रकाश, प्रधान, नपा कर्मचारी संघ।

खबरें और भी हैं...