पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • लघु व्यक्तित्व विकास शिविर में सुषमा व राहुल बने बेस्ट कैम्पर

लघु व्यक्तित्व विकास शिविर में सुषमा व राहुल बने बेस्ट कैम्पर

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
लघु व्यक्तित्व विकास शिविर में सुषमा व राहुल बने बेस्ट कैम्पर

फतेहाबाद ।
सूर्या फाउंडेशन नई दिल्ली द्वारा गांव भोडा होसनाक के सूर्या बाल संस्कार केंद्र व राजकीय वरिष्ठ विद्यालय में 10 दिवसीय लघु व्यक्तित्व विकास शिविर शनिवार को समापन किया गया। अंतिम दिन मुख्यातिथि वैद्य सतबीर सिंह, गुलाबसिंह फौजी, एएसआई विनोद कुमार, प्रिंसीपल अशोक कुमार व जेबीटी हैड बहादुर सिंह ने दीप जलाकर कार्यक्रम का शुभारंभ किया।

शिविर में बच्चों का शारीरिक मानसिक और बौद्धिक विकास के साथ साथ नैतिक एवं सांस्कारिक प्रशिक्षण दिया गया। संस्था के शत्रुघन सिंह ने बताया कि शारीरिक विकास हेतु खेलकूद योग व्यायाम मानसिक विकास के लिए प्रतिदिन प्रार्थना और ध्यान बौद्धिक विकास के लिए बहुत जरुरी है। सभी विजेताओं को मेडल और प्रमाण पत्र से सम्मानित किया गया। आॅल ओवर रूप से सुषमा और राहुल को बेस्ट कैम्पर चुना गया।

खबरें और भी हैं...