फतेहाबाद | आर्यभट्ट पब्लिक स्कूल में पिंक डे का आयोजन किया गया। प्री नर्सरी से लेकर दूसरी कक्षा तक के विद्यार्थियों के लिए आयोजित डे में बच्चे पिंक कलर के परिधान के साथ ही पिंक कलर के क्राउन पहनकर पहुंचे। विशेष बात ये रही कि इस दिन स्टॉफ सदस्य भी पिंक ड्रेस में पहुंची। इस अवसर पर बच्चों ने पिंक कलर के बैलून हाथ में लेकर जहां नाच झूमकर व झूलों का आनंद लेकर मस्ती की। वहीं उन्होंने तुतली जुबान में कविताएं सुनाकर एक दूसरे का मनोरंजन किया। बच्चों ने फोटो फ्रेम बनकर भी अपनी प्रस्तुति दी। जूनियर विंग इंचार्ज राज नागपाल ने बताया कि इस तरह के आयोजन से जहां बच्चों का ज्ञानवदर्धन होता है वहीं उनका मनोरंजन भी होता है।