गांव भिरडाना के गुरु जंभेश्वर मंदिर में बिश्नोई सभा भिरडाना की बैठक हुई। बैठक में जिला परिषद से उपाध्यक्ष कमला भुक्कर और बिश्नोई समाज के गणमान्य लोगों ने हिस्सा लिया।
मंदिर प्रांगण में पहुंचने पर कमला भुक्कर का सभा के सदस्यों ने स्वागत किया। समाज के लोगों ने गोशाला रोड पर स्थित श्मशान भूमि सुधार के लिए कमला भुक्कर को मांगपत्र सौंपकर इसकी चारदीवारी करवाने, मिट्टी डलवाने और शैड की व्यवस्था करवाने की मांग की। उपाध्यक्ष कमला भुक्कर ने लोगों को आश्वासन दिया कि डी-प्लान की ग्रांट से श्मशान भूमि सुधार के लिए राशि जारी करवाई जाएगी। इसके लिए वह पंचायत की ओर से प्रस्ताव दे ताकि वह ग्रांट जारी करने के लिए अधिकारिक प्रकिया पूरी की जा सके। इस अवसर पर सुनील कुमार, सतीश बिश्नोई, ओपी बिश्नोई, मदन, लीलूराम डेलू, मास्टर मनीराम सहारण, मंगतराम सहारण, शेरसिंह डेलू, गुरदयाल सहारण, आत्माराम डेलू, उमेद डेलू, पंच धर्मपाल डेलू, नरसीराम सहारण, मोहरसिंह थापन, राजेश थालोड़, गोमाराम डेलू, निहाल सिंह आदि मौजूद थे।
फतेहाबाद। गांव भिरड़ाना में बिश्नोई समाज की बैठक को संबोधित करते हुए जिला परिषद् उपाध्यक्ष कमला भुक्कर।