फतेहाबाद | एसवाईएल मुद्दे पर इनेलो-बसपा के कार्यकर्ता जेल भरो आंदोलन के तहत अब 22 मई की सुबह बस स्टैंड के सामने स्थित अनाज मंडी शैड के नीचे एकत्रित होंगे और यहीं से नेता प्रतिपक्ष अभय चौटाला व बसपा प्रदेशाध्यक्ष प्रकाश भारती के संयुक्त नेतृत्व लघु सचिवालय पहुंच गिरफ्तारियां देंगे। इनेलो जिलाध्यक्ष बलविन्द्र कैरो ने इनेलो-बसपा के जेल भरो आंदोलन के तहत 22 मई को फतेहाबाद में प्रस्तावित कार्यक्रम के लिए जारी जनसंपर्क अभियान में ग्रामीणों को संबोधित करते हुए दी। जनसंपर्क अभियान के तीसरे दिन इनेलो नेताओं ने गांव मताना, धांगड़, एमपी रोही, खजूरी, गोरखपुर, चौबारा, मोची, नहला, दहमान आदि दर्जन भर गांवों का दौरा किया। इस दौरान विधायक बलवान दौलतपुरिया, पूर्व विधायक रणसिंह बैनीवाल, युद्धवीर आर्य, कृष्ण जमालपुर, मोलूराम रूहलानियां, बलवान भानखड़, विद्या रत्ति, सरोज सांगा, सुमनलता सिवाच, कृष्ण बड़गुज्जर व भरत सिंह परिहार मौजूद थे।