फतेहाबाद | सेठ बद्री प्रसाद डीएवी सेंटनेरी पब्लिक स्कूल में विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। प्रिंसिपल सुनीता मदान ने बताया कि कविता व भाषण प्रतियोगिता, ग्रीटिंग कार्ड, मास्क बनाना, इंग्लिश समाचार पत्र पढ़ना, वाॅल हैगिंग, पेपर क्राफ्ट व कहानी सुनाना आदि प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। कक्षा तीसरी से पांचवीं के सभी बच्चों ने अपनी चयनित प्रतियोगिताओं में बढ़-चढ़कर भाग लिया और अपनी प्रतिभा को निखारा। पेपर क्राफ्ट में बच्चों ने सुंदर बैग बनाए। ग्रीटिंग कार्ड बजाने में कागज की फूल पत्तियों का प्रयोग करते हुए सुंदर-सुंदर डिजाइन बनाए। कविता व भाषण प्रतियोगिता में बच्चों ने पर्यावरण व मां विषय पर कविता गायन करते हुए मां की ममता का गुणगान किया। प्रदूषण को कम करने के लिए हरे-भरे पेड़ पौधे लगाने की प्रेरणा दी।