फतेहाबाद | पीडब्ल्यूडी मैकेनिकल वर्करज यूनियन की बैठक मुख्य जलघर में आयोजित की गई। बैठक में सर्वसम्मति से 21 मई सोमवार को मंडल स्तर पर धरना देने का निर्णय लिया गया। बैठक की अध्यक्षता करते हुए प्रधान सीताराम सुथार ने कहा कि कर्मचारियों की मांगें काफी समय से लंबित पड़ी है तथा अधिकारियों द्वारा बातचीत में मान लेने की बाद भी उनको लागू नहीं किया जा रहा है। इसी कारण हमें धरना देने को मजबूर होना पड रहा है। बैठक की कार्रवाई को आगे बढ़ाते हुए सचिव रमेश जग्गा ने सभी सदस्यों से आह्वान करते हुए कहा कि सभी सदस्य धरने में बढ़चढ़ कर भाग लें। बैठक में सुभाष गोदारा, रिसाल सिंह, धर्मपाल, राजेंद्र लाठर व बैजनाथ आदि उपस्थित थे।