पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • परिजनों को सिरसा से लेकर आ रहा था फतेहाबाद, हादसे में दादी पौते की मौत

परिजनों को सिरसा से लेकर आ रहा था फतेहाबाद, हादसे में दादी-पौते की मौत

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सिरसा रोड पर कार व बाइक की टक्कर में कार में सवार वेटरनरी डॉक्टर व उसकी दादी की मौत हो गई और 5 लोग घायल हो गए। घायलों को अग्रोहा रेफर कर किया गया है। मूल रूप से सिरसा के गांव तेजियाखेड़ा निवासी वेटरनेरी डॉक्टर 38 वर्षीय विनोद ग्रेवाल अपनी दादी गुड्‌डी देवी, मां मूर्ति देवी, बहन सुमन, बहनोई अंकित व भतीजी ममता के साथ फतेहाबाद आ रहा था। विनोद की ड्यूटी गांव हिजरावांकलां में है।

वह नौकरी के चलते फतेहाबाद की अग्रवाल कॉलोनी में किराए के मकान में रह रहा था। वहीं शहर के भट्‌टू ग्रीन पार्क में नई कोठी बनाई हुई है। गुरुवार को गृह प्रवेश का कार्यक्रम था। वहीं विनोद ग्रेवाल के घर करीब 9 साल बाद तीन महीने पहले दूसरे बेटे का जन्म हुआ था, उसके उपलक्ष्य में भी कार्यक्रम था। चूंकि गृह प्रवेश को लेकर गुरुवार सुबह 8 बजे हवन होना था। वह रात को तेजियाखेड़ा गांव से अपनी दादी व अपने परिवार के सदस्यों को लेने के लिए गया हुआ था। सुबह के कार्यक्रम को लेकर वह अपने परिवार के साथ कार में आ रहा था तो सिरसा रोड पर बनगांव निवासी सुमित की बाइक से कार टकरा गई। टक्कर होते हुए कार सड़क किनारे पेड़ में जा घुसी। जिससे कार में सवार सभी घायलों व बाइक सवार घायल को अस्पताल ले जाया गया। जहां 70 वर्षीय गुड्‌डी देवी को मृत घोषित कर दिया। वहीं अन्य की हालत गंभीर देखते हुए अग्रोहा रेफर कर दिया गया। जहां उपचार के दौरान विनोद ने भी दम तोड़ दिया। मामले की सूचना सिटी एसएचओ सुरेंद्र कंबोज को मिलते ही मौके पर पहुंचे। वहीं अस्पताल में पहुंचकर घायलों का हालचाल जाना। बयान के आधार पर पुलिस आगामी कार्रवाई में लग गई। वही शवों को पोस्टमार्टम करवा परिजनों को सौंप दिया गया।

खबरें और भी हैं...