पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • नकाबपोश युवकों ने चौकीदार पर किया जानलेवा हमला

नकाबपोश युवकों ने चौकीदार पर किया जानलेवा हमला

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बुधवार रात को खैरातीखेड़ा रोड पर बन रहे जलघर में लगे चौकीदार पर तीन चार नकाबपोश युवकों ने जानलेवा हमला कर दिया। युवकों ने लाठी व लोह की राड से हमला कर घायल कर दिया है। शोर मचाने पर आस पास के लोग भी मौके पर पहुंच गए। बाद में पुलिस को सूचना दी गई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस भी मौके पर पहुंच गई और घायल चौकीदार को अस्पताल में भर्ती करवाया गया। पुलिस ने घायल के बयान दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

लाजपत नगर निवासी 63 वर्षीय रमेश कुमार खेरातीखेड़ा रोड पर निर्माणाधीन जलघर में चौकीदार लगे हुए हैं। घायल रमेश कुमार ने बताया कि बुधवार रात को वह अपनी ड्यूटी पर था। करीब साढ़े 12 बजे तीन चार युवक नकाब पहनकर आए और ताबड़तोड़ हमला कर दिया। इस दौरान रमेश कुमार के जेब में 1200 रुपये थे वो भी छीनकर ले गए। घटना के बाद वहां पर काम कर रहे लोग मौके पर पहुंच गए और पुलिस को सूचना दी। रमेश कुमार के अनुसार जो युवक उनकी पिटाई करने के लिए आए थे वो उनको जानता तक नहीं और न ही किसी के साथ रंजिश है। पुलिस ने बयान के आधार पर अज्ञात युवकों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

खबरें और भी हैं...