पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • जांडली कलां की होनहार छात्राओं को जिला शिक्षा अधिकारी ने किया सम्मानित

जांडली कलां की होनहार छात्राओं को जिला शिक्षा अधिकारी ने किया सम्मानित

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जांडली कलां की होनहार छात्राओं को जिला शिक्षा अधिकारी ने किया सम्मानित

भूना |
राष्ट्रीय साधन सह योग्यता छात्रवृति परीक्षा में प्रदेशभर में पांचवां एवं जिला फतेहाबाद में दूसरा स्थान अर्जित करने वाली राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय जांडली कलां की 13 छात्राओं को जिला शिक्षा अधिकारी दयानंद सिहाग ने विशेष पुरस्कार एवं स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया। नवंबर 2017 में आयोजित एनएमएमएस परीक्षा में स्कूल की 13 छात्राओं ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करते हुए स्कूल का नाम रोशन किया था। राष्ट्रीय साधन सह योग्यता छात्रवृत्ति परीक्षा में छात्रवृति के लिए चुनी गई छात्राओं में प्रीति, भावना, पुष्पा, सुदेश, संजू, पूजा, शालू, अंजलि, कविता, मौसमी, ज्योति, अन्नू व अमन शामिल हैं, जिन्हें स्कूल प्रशासन द्वारा सम्मानित किया गया। छात्राओं को अगले 4 वर्षों तक लगातार 400 रुपए प्रति माह छात्रवृत्ति प्रदान की जाएगी। सम्मान समारोह में प्राचार्य कृष्ण कुमार, सरपंच ईश्वर सिंह भैरों, ब्लॉक समिति सदस्य चंद्र लाल सोनी, एसएमसी प्रधान हरमिंद्र सिंह, बसाऊ राम, विजय कमांडो,सचेंद्र, संदीप बंसल, प्रदीप बंसल, कृष्ण ढाका, सुगन सिहाग, अंकित शर्मा, नीलम ककड़, रमेश बडज़ाती, सुदेश मेहता, हरपाल श्योकंद, विरेंद्र कोहाड़, शीतल देवी, अमरावती, पूनम दहिया व विरेंद्र सहरावत आदि मौजूद रहे।

खबरें और भी हैं...