फतेहाबाद | हर काम का एक मकसद होता है, लेकिन वही कार्य समाज कल्याण के मकसद से किया जाए तो वह मानवता निर्माण में योगदान देता है। यह बात माउंट लिट्रा जी स्कूल के प्रबंधन कमेटी सदस्य अमित गर्ग व सौरभ गर्ग ने कही। वे स्कूल के स्थापना दिवस पर आयोजित कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे। स्कूल प्रिंसिपल कुलदीप कौर व स्टाफ सदस्यों ने भी आहुति डाली।