पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • गांधी विद्या मंदिर स्कूल में एक मिनट प्रतियोगिता का आयोजन

गांधी विद्या मंदिर स्कूल में एक मिनट प्रतियोगिता का आयोजन

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
फतेहाबाद | मिनी बाइपास रोड स्थित गांधी विद्या मंदिर स्कूल में एक मिनट प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। आर्ट एंड क्राफ्ट के अध्यापक संदीप कुमार की देखरेख में निर्णायक मंडल की भूमिका टीचर चिंकी और नीरू ने अदा की। बच्चों ने एक मिनट में अधिक अधिक से बिंदी अपने मात्थे पर लगाना, अधिक से अधिक गुब्बारे फुलाना, एक हाथ में अधिक से अधिक बॉल पकड़ना आदि शामिल थी। प्राचार्य सुशील शर्मा ने कहा कि इस तरह की प्रतियोगिता में भाग लेने से बच्चों के दिमाग की परीक्षा भी होती है। परिणाम में पहली कक्षा में आर्यन विजेता रहा तो गरिता रनर अप रही। कक्षा दूसरी में सुमित विजेता रहा तो दिनेश रनर अप रहा। तीसरी कक्षा में यशराज विजेता प्रीत रनर अप, कक्षा चौथी में चंचल विजेता तो शकुन रनर अप व पांचवीं कक्षा में मनोज विजेता और अनमोल रनर अप रहा।

खबरें और भी हैं...