पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • सर्विस स्टेशन के गल्ले से कैश चोरी, पुलिस को दी शिकायत

सर्विस स्टेशन के गल्ले से कैश चोरी, पुलिस को दी शिकायत

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
रतिया | फतेहाबाद रोड स्थित रतिया मुख्य ब्रांच नहर पर ढिल्लो सर्विस स्टेशन के गल्ले से नकदी चोरी हो गई। चोरी की घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। स्टेशन मालिक रघुबीर ढिल्लो ने मामले की शिकायत शहर पुलिस से की है। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपी की तलाश शुरू कर दी, लेकिन अभी तक आरोपित का सुराग नहीं लगा। सर्विस स्टेशन मालिक रघुबीर ढिल्लो ने बताया कि नहर किनारे उसका सर्विस स्टेशन है। बुधवार को वह जरूरी काम से बाहर चला गया। पीछे से सर्विस स्टेशन पर लड़का काम कर रहा था। सुरक्षा के लिहाज से उसने सर्विस स्टेशन पर सीसीटीवी कैमरे लगाए हुए हैं। दुकान का गल्ला सीसीटीवी कैमरे की कैद में रहता है। शाम को जब वह सर्विस स्टेशन पर आया और गल्ला खोला तो गल्ले से पर्स व अन्य नकदी गायब थी। उसने पर्स भी गल्ले में ही रखा हुआ था, जिसमें करीब 3 हजार रुपये की नकदी व दिनभर की सर्विस स्टेशन की दो हजार रुपये की आमदन भी थी। गल्ले से पूरी राशि गायब थी। सीसीटीवी कैमरा चेक किया तो पता चला कि एक युवक दिनभर सर्विस स्टेशन पर बैठा रहा। सर्विस स्टेशन पर काम करने वाले लड़के ने समझा कि वह उसका परिचित है। जबकि उक्त युवक ने दुकान पर गाड़ी वाशिंग करवाने वाले एक व्यक्ति से भी रुपये ले लिए। इसका पता सीसीटीवी फुटेज में आया। फुटेज के आधार पर आरोपी के खिलाफ शहर पुलिस को शिकायत दे दी गई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

खबरें और भी हैं...