फतेहाबाद | सर्व कर्मचारी संघ जिला कार्यकारिणी की बैठक वन विभाग परिसर में हुई जिसकी अध्यक्षता जिला प्रधान भूप सिंह भड़ोलांवाली ने की व संचालन जिला सचिव कृष्ण नैन ने किया। राज्य कमेटी की ओर से राज्य कमेटी सदस्य राजकुमार निराणियां ने शिरकत की। जिला प्रधान ने कहा कि भाजपा को सत्ता में आए 4 साल का समय बीत चुका है, लेकिन सरकार की कार्यशैली से कर्मचारी वर्ग में असंतोष है। उन्होंने कहा कि पुरानी पेंशन योजना को लागू नहीं किया जा रहा। बैठक में जिला कोषाध्यक्ष पृथ्वी सिंह बाना, पूर्व प्रधान बेगराज, विनीत कुमार, सुरजीत दुसाद, सुमेर सिंह, सुभाष बैजलपुरिया, सतीश जिलेदार, रामनिवास, चन्द्रभान, सूरजभान चोपड़ा, भरत सिंह, जयप्रकाश, सतबीर, दलीप सिंह, कुरड़ाराम मौजूद थे।