पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • आंधी से बिजली लाइन में आया फाल्ट ढूंढने में लगे 6 घंटे, लोग रहे परेशान

आंधी से बिजली लाइन में आया फाल्ट ढूंढने में लगे 6 घंटे, लोग रहे परेशान

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
मंगलवार देर रात को आई आंधी के चलते बुधवार को दिनभर आधे शहर में बिजली गुल रही। दोपहर करीब एक बजे बिजली आपूर्ति ठप हो गई और देर शाम करीब 7 बजे तक बहाल हुई। हालात ऐसे रहे कि बिजली कर्मचारियों को दोपहर का खाना भी नसीब नहीं हुआ।

आंधी के चलते बुधवार दोपहर करीब एक बजे सिटी फीडर की लाइनों में फाल्ट आने से ब्रेक डाउन हो गया। कर्मचारी दिनभर फाल्ट को ढूंढ़कर ठीक करने में लगे रहे। फाल्ट के चलते सुंदर नगर, जगजीवनपुरा, सतीश कालोनी, बीघड़ रोड, देवीलाल मार्केट, योग नगर, शक्ति नगर, ठाकर बस्ती, शक्ति नगर, आजाद नगर, तहसील चौक सहित विभिन्न क्षेत्रों में दिनभर बिजली सप्लाई बाधित रही।

बिजली निगम में कर्मचारियों की भारी कमी है। हालांकि आउटसोर्सिंग पॉलिसी के तहत कुछ कर्मचारियों से ही काम चला जा रहा है। सबसे ज्यादा दिक्कत कंपलेंट सेंटर व 33 केवी बिजली घर में है।

40 डिग्री तापमान में लोग बेहाल, इन्वर्टर हुए फेल

बुधवार को शहर का अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस रहा। कई घंटों तक बिजली सप्लाई बाधित होने से घरों व दुकानों में इन्वर्टर फेल हो गए। जिसके कारण लोगों को गर्मी में काफी परेशानी का सामना करना पड़ा।

फतेहाबाद। 33 केवी बिजलीघर से सप्लाई शुरु करते हुए कर्मचारी।

कंपलेंट सेंटर के 2 कर्मियों के सहारे पूरा शहर

कंपलेंट सेंटर के 2 कर्मियों के सहारे पूरा शहर

बिजली निगम द्वारा शहर में बिजली व्यवस्था दुरुस्त करने के लिए कंपलेंट सेंटर की सुविधा दी गई है। लेकिन इस सेंटर पर केवल दो ही कर्मचारियों को नियुक्ति की गई है। ऐसे में पूरे शहर की बिजली आपूर्ति की रख-रखाव की जिम्मेवारी निभाने के लिए दो कर्मचारियों को तीन शिफ्टों में ड्यूटी देनी पड़ रही है।

बिजली निगम द्वारा शहर में बिजली व्यवस्था दुरुस्त करने के लिए कंपलेंट सेंटर की सुविधा दी गई है। लेकिन इस सेंटर पर केवल दो ही कर्मचारियों को नियुक्ति की गई है। ऐसे में पूरे शहर की बिजली आपूर्ति की रख-रखाव की जिम्मेवारी निभाने के लिए दो कर्मचारियों को तीन शिफ्टों में ड्यूटी देनी पड़ रही है।

33 केवी में एक कर्मचारी, परमिट दें या फिर फोन सुनें

शहर के 33 केवी सब स्टेशन में 3 कर्मचारियों की डयूटी है। जो अलग-अलग शिफ्टों में ड्यूटी देते है। शहर में बिजली आपूर्ति ठप होने के बाद बिजली कर्मियों को परमिट देने, ट्राई करवाने, रिपोर्ट बनाने, कट लगाने सहित अनेक काम एक ही कर्मचारी के जिम्मे है। कर्मियों का कहना है कि वर्कलोड के हिसाब से सब स्टेशन पर कम से कम 6 कर्मचारियों की ड्यूटी होनी चाहिए।

खबरें और भी हैं...