पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • फतेहाबाद में 26 योग एवं शारीरिक दक्षता स्वयंसेवकों की होगी नियुक्ति

फतेहाबाद में 26 योग एवं शारीरिक दक्षता स्वयंसेवकों की होगी नियुक्ति

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
फतेहाबाद | नवस्थापित व्यायामशालाओं के लिए 26 योग एवं शारीरिक दक्षता स्वयंसेवकों की नियुक्ति की जाएगी। हरियाणा सरकार द्वारा योग एवं शारीरिक दक्षता स्वयंसेवकों की नियुक्ति आउटसोर्सिंग नीति के तहत की जाएगी और उन्हें मासिक 8100 रुपये की अनुबंध राशि दी जाएगी। उपायुक्त डॉ. हरदीप सिंह ने बताया कि हरियाणा राज्य खेल परिषद ने जिला खेल परिषद के माध्यम से इन पदों के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। इन पदों के लिए उम्मीदवार का मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय, बोर्ड से 12वीं की परीक्षा उत्तीर्ण होना अनिवार्य है। इसके अलावा उसके पास केंद्र सरकार के आयुष मंत्रालय की योग प्रोफेशनल्स की स्वैच्छिक प्रमाणीकरण योजना के तहत क्यूसीआई द्वारा प्रमाणित क्षमता मानक स्तर-1 योग प्रशिक्षक/अनुदेशक का प्रमाण-पत्र होना चाहिए। आयु सीमा हरियाणा सरकार के नियमानुसार होनी चाहिए। आवेदन 20 मई तक जिला खेल एवं युवा कार्यक्रम अधिकारी एवं सचिव जिला खेल परिषद कार्यालय में किए जा सकते हैं।

खबरें और भी हैं...