पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • बीएलओ और सुपरवाइजर की बैैठक 17 व 21 को

बीएलओ और सुपरवाइजर की बैैठक 17 व 21 को

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
फतेहाबाद | एक जनवरी 2019 को क्वालीफाई तिथि मानकर फोटोयुक्त मतदाता सूचियों का पुनरीक्षण व चुनाव साक्षरता क्लब के बारे में बीएलओ की बैठक होगी। फतेहाबाद क्षेत्र के निर्वाचन पंजीयन अधिकारी एवं एसडीएम सतबीर जांगू ने बताया कि 21 मई को दोपहर बाद 3 बजे बीडीपीओ कार्यालय भट्टूकलां में बूथ नंबर 99 से 135 और 199 से 220 बूथ के बीएलओ तथा इसी दिन प्रात: 11 बजे बीडीपीओ कार्यालय भूना में बूथ 134 से 189 के बीएलओ की बैठक होगी। रतिया क्षेत्र के निर्वाचन पंजीयन अधिकारी और एसडीएम देवीलाल सिहाग ने बताया कि बूथ नंबर 1 से 114 और बूथ नंबर 156 से 169 के बीएलओ की बैठक सामुदायिक केंद्र रतिया में 17 मई को दोपहर बाद 3 बजे होगी।

खबरें और भी हैं...