- Hindi News
- National
- नवस्थापित व्यायामशालाओं से विभिन्न खेलों के स्तर में भी होगा गुणात्मक सुधार: बराला
नवस्थापित व्यायामशालाओं से विभिन्न खेलों के स्तर में भी होगा गुणात्मक सुधार: बराला
टोहाना | भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सुभाष बराला ने कहा कि राज्य में स्थापित व्यायामशालाओं के भविष्य में बेहतर परिणाम सामने आएंगे। व्यायामशालाएं विभिन्न खेलों के स्तर में सुधार लाने में भी सहायक सिद्ध होगी।
भाजपा प्रदेशाध्यक्ष मलेशिया में आयोजित पहली एशिया गर्ल्स सर्कल कबड्डी प्रतियोगिता के विजेताओं के सम्मान में गांव समैण में मंगलवार देर शाम आयोजित समारोह में बतौर मुख्य अतिथि ग्रामवासियों को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि पहले चरण में एक हजार गांवों में योगशालाएं बनाई जाएगी। अभी तक 309 व्यायामशालाओं का उद्घाटन हो चुका है। जल्द ही फतेहाबाद में नवस्थापित व्यायामशालाओं के लिए 26 योग एवं शारीरिक दक्षता स्वयंसेवकों की नियुक्ति भी की जाएगी। समारोह में मनीषा की माता कमला देवी व पिता धर्मबीर सिंह तथा सुमनदीप के पिता सत्यवान सिंह मौजूद थे।