पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • डेंगू से बचाव के लिए निकाली जागरूकता रैली

डेंगू से बचाव के लिए निकाली जागरूकता रैली

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
स्वास्थ्य विभाग फतेहाबाद की ओर से राष्ट्रीय डेंगू दिवस मनाया गया। स्वास्थ्य विभाग द्वारा डेंगू रोग जागरूकता अभियान चलाया गया। कार्यक्रम के तहत राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक स्कूल फतेहाबाद के छात्रों द्वारा शहर में रैली निकालकर लोगों को जागरूक किया गया।

उपमंडलाधीश सतबीर जांगू ने जागरूकता रैली को दिखाकर रवाना किया। इस मौके पर सीएमओ डॉ. मनीष बंसल, उपसिविल सर्जन डॉ. हनुमान सिंह, एसएमओ डॉ. ओपी दहमीवाल, डॉ. गिरिश, डॉ. विष्णु मितल, डॉ. राजेश, पटेल सिंह, सुरेन्द्र, रमेश ढाका, रवि आदि मौजूद थे। उन्होंने बताया कि डेंगू रोग लोगों के स्वास्थ्य की गंभीर समस्या है। जिला फतेहाबाद में वर्ष 2015 में 189, वर्ष 2016 में 38 व 2017 में 419 डेंगू पॉजिटिव केस थे। डेंगू बुखार एडीज एजीप्टीआई मच्छर के काटने से फैलता है। यह मच्छर सामान्यत: दिन में काटता है। डेंगू का मच्छर किसी भी जल इकट्ठा करने वाल बर्तन में पैदा हो सकता है। यह स्वच्छ जल में पनपता है। उन्होंने बताया कि यह मच्छर कूलर, टंकी, गमला, टैंक, छतों पर पड़े टायर, फ्रीज के पीछे लगी ट्रे, गड्ढों में ठहरे पानी व नालियों में रुके पानी में पैदा हो सकता है।

फतेहाबाद। स्वास्थ्य विभाग की तरफ से चलाए गए राष्ट्रीय डेंगू दिवस पर शहर में जागरूकता रैली निकालते विद्यार्थी।

राष्ट्रीय डेंगू दिवस पर चंदड़कलां में विद्यार्थियों को जागरूक किया

टोहाना | समाजसेवी संस्था रजत द्वारा गांव चंदड़कलां के राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में राष्ट्रीय डेंगू दिवस पर जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। जिसमें बच्चों को डेंगू रोग से बचाव व रोकथाम के बारे में बताया गया। मुख्य वक्ता डॉ. शिव सचदेवा ने बच्चों को बताया कि डेंगू रोग में सावधानी ही बचाव है। उन्होंने बताया कि हमें अपने आस पड़ोस में सफाई रखनी चाहिए।

डेंगू जागरूकता रैली निकाली

भट्टूकलां। भट्टूमंडी के राजकीय माध्यमिक विद्यालय में राष्ट्रीय डेंगू दिवस पर रैली निकाल कर लोगों को जागरूक किया गया। जागरूकता रैली को मुख्याध्यापक जयप्रकाश ने रवाना किया। सीएचसी भट्टूकलां के एचआई सज्जन कुमार ने कहा कि डेंगू बुखार से बचने के लिए लोगों में जागरूकता लानी बहुत जरूरी है। इस मौके पर स्वास्थ्य विभाग के कुलदीप गुरबान, सतपाल श्योराण, विनोद, जयदेव, सुंदर लाल व पुष्पा मौजूद थे।

डेंगू डे पर निकाली रैली, लोगों को जागरूक किया

रतिया।
राष्ट्रीय डेंगू डे पर बुधवार को स्वास्थ्य विभाग द्वारा शहर में रैली निकालकर लोगों को बचाव के लिए जागरूक किया गया। रैली में राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय की छात्राएं शामिल हुई। रैली कन्या स्कूल से शुरू की गई। रैली को स्कूल की प्राचार्य निशा गर्ग ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। मुख्य वक्ता के तौर पर स्वास्थ्य निरीक्षक राजेश श्योकंद पहुंचे।

खबरें और भी हैं...