यूरिया व पेस्टीसाइड के प्रयोग से बढ़ रही बीमारियां : वत्स
फतेहाबाद |भारतीय जनता पार्टी के राज्यसभा सांसद डाॅ. डीपी वत्स का जिला बार एसोसिएशन में पहुंचने पर बार प्रधान विनय शर्मा, सचिव मंजीत काजला, उपप्रधान विष्णु डेलू आदि वकीलों ने स्वागत किया। वकीलों को संबोधित करते हुए डाॅ. वत्स ने कहा कि वह बार में लगातार आते रहेगें। उन्होंने बार को 5 लाख का अनुदान देने की घोषणा करते हुए कहा कि इस राशि का यूटिलाइज करो। उन्होंने कहा कि आज शुगर की बीमार महामारी का रूप ले रही है, हमें इस पर कन्ट्रोल करना होगा। प्रधान विनय शर्मा ने वह इतने सरल स्वभाव के है कि उन्होंने बार का निमंत्रण तुरंत स्वीकार कर लिया। मंच संचालन सचिव मंजीत काजला ने किया। बार की ओर स डा. वत्स को स्मृति चिन्ह भेंट करके सम्मानित किया गया। इस अवसर पर एडवोकेट पीसी शर्मा, हरजीत सिंह संधू, अजय सिंह संधू, जोगिन्द्र राणा, सहसचिव बोधराज, वित्त सचिव सुशील जग्गा, देवीलाल, विनोद कामरा, गुलबहार सिंह, जोगिन्द्र सिंह विर्क, बंसीलाल बिश्नोई, नंद किशोर सेठी, सुमनलता सिवाच, नरेश सोनी, एपी मिड्ढा, अनिल सोलरा, एनएस मलिक मौजूद थे।