ग्राहक पंचायत ने ज्ञापन सौंपा
फतेहाबाद | अखिल भारतीय ग्राहक पंचायत ने अमेरीकी कंपनी वाॅलमार्ट द्वारा भारतीय ई कॉमर्स कंपनी फ्लिपकार्ट की खरीद का विरोध जताया है। इसको लेकर संगठन की जिला इकाई की ओर से एडीसी डॉ. जेके आभीर को प्रधानमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा। संगठन के जिला अध्यक्ष सुमित शर्मा ने कहा कि भारत सरकार ने खुदरा व्यापार में एफडीआई पर रोक लगा रखी है। जबकि वाॅलमार्ट मुख्यत: चीनी सामान खरीद कर बेचती है। इसके भारत में आने से देश का धन अमेरिका में जाएगा। इससे सरकार का मेक इन इंडिया का नारा अधूरा रह जाएगा।